पुलिस की प्रभावी पैरवी से अदालत ने सुनाई सजा और लगाया अर्थदंड

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार के निर्देशन में इटावा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा अपराधियों को कठोर सजा सुनाई गई। विभिन्न मामलों में प्रभावी साक्ष्य प्रस्तुत करने और मजबूत पैरवी के कारण अभियुक्तों को कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 489/09 धारा 353 भादवि, 13 जुआ अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट में मा. न्यायालय सीजेएम इटावा ने अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी सती मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद इटावा को दोषी ठहराते हुए 2 दिन के कारावास और ₹1,050 के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस की सटीक पैरवी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया।

इसके अलावा, थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 306/23 धारा 304 भादवि में मा. न्यायालय एडीजे – 12 डकैती इटावा ने अभियुक्त तांत्रिक दीपक वर्मा उर्फ दीपानंद गिरी पुत्र हरिओम, निवासी पुरबिया टोला, थाना कोतवाली, जनपद इटावा को दोषी करार दिया। इस गंभीर अपराध में अभियुक्त को 8 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार ने इटावा पुलिस की प्रभावी पैरवी की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने के लिए पुलिस की भूमिका अहम होती है। उन्होंने न्यायालय में लंबित गंभीर मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने और अपराधियों को उनके अपराध की सजा दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...