12 सितम्बर से छोला मन्दिर पर होगा 45वाँ मंगल महोत्सव

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर 13 दिवसीय 45वाँ मंगल महोत्सव आगामी 12 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2026 तक मनाया जायेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें।

उक्त आशय की जानकारी मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता रूपे, मंत्री दीपू दीक्षित, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 45वें मंगल महोत्सव के दौरान आगामी 12 सितम्बर से सत्यनारायण व्रतकथा के साथ मन्दिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारम्भ होगा, तदुपरान्त रामचरित मानस अखण्ड पाठ, मारूति महायज्ञ के साथ ही 14 सितम्बर से 23 सितम्बर तक श्रीकृष्णलीला दर्शन, 15 सितम्बर से 21 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा व प्रवचन तथा 19 सितम्बर की रात्रि विशाल जबाबी कीर्तन होगें। वहीं 22 सितम्बर बुढवा मंगल महोत्सव पर प्रातः श्री बालरूप हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, पूजन के साथ ही 108 हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दरकाण्ड पाठ तथा मेला आदि का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 22 से 24 सितम्बर तक मेला का आयोजन होगा तथा 24 सितम्बर को विशाल धनुष यज्ञ सम्पन्न होगा। पदाधिकारियों ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...