मेधावियों ने जीते 8 पदक

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल भरथना के विद्यार्थियों ने मथुरा में आयोजित एनएसएफओआई नेशनल चैंम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 8 पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

बीते रविवार को हरदयाल टैक्नीकल कैंपस, रायपुरा जाट, मथुरा में आयोजित उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर-10 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उमंग प्रताप ने स्वर्ण पदक तथा अर्केश ने रजत पदक जीता। अंडर-12 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लविक और कृष्ण यादव ने स्वर्ण पदक, जबकि 100 मीटर दौड़ में गोलू पाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी क्रम में अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सक्षम ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में डिस्कस थ्रो में यश यादव तथा शॉटपुट में आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रकार संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 8 पदक जिसमें 6 स्वर्ण एवं 2 रजत अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक अंकित यादव एवं प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह, विद्यालय के कोच फरहान अजीज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...