शराब ठेका बन्द कराने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी साम्हों के ग्राम में रविवार की सुबह देशी शराब के ठेका को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, जिसे देख ठेका का गद्दीदार ठेका में बाहर से ताला जड़कर भाग निकला। सुबह करीब 11 बजे गांव की लगभग एक सैकड़ा महिला-पुरुष शराब के ठेका के बाहर एकत्रित हो गए और ठेके को गांव की आबादी से हटाकर कहीं अन्य स्थान पर संचालित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू करने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए ठेका संचालक दुकान में ताला लगाकर मौके से चला गया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शराब की दुकान को गांव के लिए परेशानी का कारण बताते हुए कहा कि उक्त ठेका पिछले करीब आठ वर्षों से गांव में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक शराब की दुकान बस्ती के बीच में है और इसके आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर हैं। इतना ही नहीं, ठेके के समीप ही स्कूल भी स्थित है। ऐसे में सुबह से देर रात तक शराब की बिक्री होने से गांव के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी रणवीर सिंह, शिवानी, शिशुपाल, कृष्णमुरारी, ऊषा देवी, रीमा देवी, साक्षी कुमारी, सीमा देवी, गुलशन, सुखवीर, मिथुन, शिवम, शशि देवी, मीना देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई पुरुष शराब के नशे में घर पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। नशे की वजह से परिवारों में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।

महिलाओं का कहना था कि शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण गांव के नवयुवक भी नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि शराब का ठेका इसी तरह आबादी के बीच संचालित होता रहा, तो इसका सबसे अधिक बुरा असर गांव के बच्चों और युवाओं पर पड़ेगा। महिलाओं ने कहा कि वह अपने बच्चों को नशे से दूर रखना चाहती हैं, लेकिन गांव के बीच शराब की दुकान होने से उन्हें लगातार चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना था कि ठेके पर सुबह करीब 5 बजे से ही शराब मिलना शुरू हो जाती है और रात करीब 12 बजे तक शराब की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया।

पुलिस के समझाने के बाद आबकारी निरीक्षक हिमांशु तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शराब के ठेके को लेकर हो रही परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके सामने भी अपनी शिकायतें रखते हुए ठेके को गांव की आबादी से हटाए जाने की मांग की। आबकारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई और मदद का भरोसा दिलाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...