इटावा पुलिस ने मनाया ‘राखी विद खाकी’ का पावन पर्व, बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

Share This

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इटावा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन म‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं तथा जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति विश्वास और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “रक्षाबंधन विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। इटावा पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेगी।”

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता तथा पारस्परिक विश्वास का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

एसएसपी के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया। उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...