जिले की नौ सीएचसी में संसाधनों का अभाव, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधाएं

Share This

सरकार ने गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का निर्माण कराया, लेकिन कई साल गुजर जाने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाएं अधूरी पड़ी हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और एक्स-रे मशीनों के अभाव के कारण मरीजों को जिला अस्पताल या सैफई मेडिकल कॉलेज की ओर रुख करना पड़ रहा है।

जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संचालित हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मेडिकल केयर यूनिट इटावा, भरथना, महेवा, जसवंतनगर, सैफई, राजपुर और उदी शामिल हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुनियादी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए थीं, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि यहां न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही एक्स-रे मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएं।

हर दिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए इन सीएचसी पर पहुंचते हैं, लेकिन जब उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलतीं, तो वे जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते हुए मजबूरी में जिला अस्पताल या सैफई मेडिकल कॉलेज जाने को विवश होते हैं। इससे मरीजों को न सिर्फ अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, बल्कि उनके कीमती समय की भी बर्बादी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने इन सीएचसी के निर्माण पर भारी भरकम बजट खर्च किया, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण ये स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। एक्स-रे मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सीएचसी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। यदि जल्द ही इन स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी संसाधन नहीं जुटाए गए तो सरकार की लाखों रुपये की योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा और मरीजों की समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...