वन महोत्सव पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share This

 लखना रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लखना में मंगलवार को वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी सिद्धार्थ शंकर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, लखना मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, बकेवर मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, भरथना मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रजत तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद मोहन तिवारी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रीन चौपाल, कार्बन फाइनेंसिंग एवं जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, कटहल, जामुन, आंवला और कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही ग्रामीणों को निःशुल्क पौधों का वितरण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार, वन दरोगा ज्ञानेश कुमार, शुभम गौतम एवं सुधीर कुमार तथा वनरक्षक इम्तेश राव सत्यार्थी, अभय चौधरी, प्रियांशु, रवि और सोमू दुबे सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...