सडक हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत समथर-वैवाह बम्बा स्थित ग्राम बेलाहार पुलिया पर गुरुवार को एक कार की जोरदार टक्कर में बेटी के तिलक की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तिलक का सामान खरीदने बाजार जा रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार नेक्सॉन कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

घटना कोतवाली भरथना क्षेत्र के समथर-वैवाह मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। ग्राम नगला असावर बेलाहार निवासी 42 वर्षीय कल्लो, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, अपनी 20 वर्षीय बेटी रीता के तिलक कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कुदरकोट बाजार सामान लेने बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार नेक्सॉन कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया।

अस्पताल पहुंची पत्नी मालती, 14 वर्षीय पुत्र अरुण, 11 वर्षीय पुत्री रंजना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां पल भर में मातम पसर गया। मृतक की बड़ी बेटी विनीता के पति विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रीता का तिलक लेकर छिबरामऊ क्षेत्र के गांव निमौली जाना था। इसी कार्यक्रम के लिए आवश्यक सामान खरीदने ससुर कल्लो बाजार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

सूचना पर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...