कार का टायर फटने से दो गाड़ियां भिड़ीं, 4 लोग घायल

Share This

ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव दींग के पास आगरा-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा निवासी शिवम प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। उनके साथ मोहलाल अग्रवाल (जयपुर हाउस, चंद्रलोक कॉलोनी, आगरा), प्रमिला अग्रवाल, डॉ. बसंत लाल अग्रवाल (फिरोजाबाद) और डॉ. ध्रुव अग्रवाल (देहरादून) भी कार में सवार थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर दूसरी ओर चली गई और जयपुर से प्रयागराज जा रही एक कार से टकरा गई।

दूसरी कार को गणेश (जयपुर, जूटबाड़ा लक्ष्मीनगर) चला रहे थे। इस कार में सवार कन्हैयालाल, विभा शर्मा और ओमप्रकाश हादसे में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी