अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिक्षिकाओं, प्राचार्यों, समाजसेवी महिलाओं व महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Share This

इटावा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर महिला शिक्षिकाओं, विद्यालयों की प्राचार्यों, समाजसेवी महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” की भावना को साकार करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आई महिला शिक्षिकाओं व प्राचार्यों के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं तथा पुलिस विभाग की कर्तव्यनिष्ठ महिला अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में एसएसपी इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिवस नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री सुश्री आयूषी सिंह सहित पुलिस विभाग की अन्य महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकाएं तथा महिला समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...