सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में जटिल नेत्र कैंसर का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान योजना के तहत मरीज को मिला निःशुल्क उपचार

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों ने एक जटिल ऑर्बिटल (आंख के आसपास) कैंसर से पीड़ित 54 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज को पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रदान किया गया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि मरीज लगभग एक माह पूर्व उपचार के लिए विश्वविद्यालय में आया था। इससे पहले वह विभिन्न शहरों में इलाज करा चुका था, लेकिन उसे अपेक्षित लाभ नहीं मिला। यूपीयूएमएस में विस्तृत जांच के दौरान मरीज में ऑर्बिटल कैंसर की पुष्टि हुई।

डॉ. रीना शर्मा के अनुसार मरीज पिछले लगभग तीन वर्षों से इस बीमारी से पीड़ित था। रोग की गंभीर अवस्था और ट्यूमर के अधिक फैलाव के कारण कैंसर आंख के पीछे के हिस्से से होते हुए चेहरे के गाल तक फैल चुका था। मरीज की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ऑर्बिटल एक्सेंटरेशन सर्जरी की, जो नेत्र रोगों की अत्यंत जटिल और उच्च स्तरीय शल्य प्रक्रिया मानी जाती है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज वर्तमान में स्वस्थ है तथा चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

प्लास्टिक सर्जरी विभाग का भी रहा अहम योगदान

इस जटिल सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. अतुल सक्सेना (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. भूपेश गोगिया (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने सर्जरी के बाद उत्पन्न शल्य दोष के पुनर्निर्माण के लिए स्किन ग्राफ्टिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया, जिसमें माथे के हिस्से से त्वचा लेकर चेहरे पर प्रत्यारोपित की गई।

साथ ही पैथोलॉजी विभाग के प्रो. रूपक अग्रवाल तथा प्रो. अतित कुमार के नेतृत्व में एनेस्थीसिया टीम ने सर्जरी के दौरान निदान और शल्य प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर प्रो. डॉ. अजय सिंह तथा नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि रंजन ने चिकित्सकों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान गंभीर और जटिल बीमारियों के उन्नत उपचार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह सफलता न केवल संस्थान की चिकित्सा दक्षता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...