इंस्पायर अवार्ड योजना में होली प्वाइंट एकेडमी के दो छात्र चयनित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत दिये जाने वाले विशेष अवार्ड में होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र कृष्णा निवासी राजागंज, भरथना एवं छात्रा अनामिका निवासी ग्राम निनावा भरथना ने स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय सहित शिक्षकों ने मेधावियों को बधाई एवं माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उक्त योजना के तहत प्रत्येक छात्र को 10000 रू0 की धनराशि प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूली बच्चों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में भारत सरकार ने पहल करते हुए वर्ष 2008 में इंस्पपायर अवार्ड योजना की शुरूआत की थी। अभिप्रेरित अनुसंधान के लिए विज्ञान क्षेत्र में नवीन खोजों एवं अनुसंधान के लिए विशेष रूप से वरीयता दी गई, जिसमें कक्षा- 6 से 12वीं तक के बच्चे प्रतिभाग करते है। सभी केन्द्रीय व राज्य बोर्ड के अलावा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी इसमें प्रतिभाग की छूट दी गई है। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, वरूण शाक्य, प्रमोद दुबे, रामरतन, हिमांशु सिंह, राहुल भदौरिया, अनुराधा दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...