उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

Share This

महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 07 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश प्रार्थना पत्र महिला उत्पीड़न एवं पुलिस विभाग से संबंधित थे। आयोग की सदस्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े और उनका सम्मान हर स्थिति में सुरक्षित रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का संचालन कर रही है। यदि किसी भी महिला या बालिका के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाता है तो वे बिना झिझक इन टोल फ्री नंबरों का उपयोग कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि उन्हें समय पर न्याय नहीं मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जहां से उन्हें न्याय दिलाने की पूरी व्यवस्था है।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चार बालिकाओं का बाल विवाह रोके जाने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई।

बैठक के दौरान आयोग की सदस्य ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आते समय वे अपने पिछले कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में अवश्य प्रस्तुत करें तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...