परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह संपन्न, काव्य गोष्ठी में कवियों ने जोश भरा

Share This

इकदिल:- परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को श्री एस आर एल टी कॉलेज इकदिल में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल अवस्थी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया l कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी व भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया l कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी l

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली l सभी अतिथियों का परशुराम पट्टीका पहनाकर व परशुराम जी का चित्र देकर सम्मानित किया l काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ कवियत्री प्रतीक्षा चौधरी ने माँ सरस्वती जी की वंदना पढ़कर किया l राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने काव्य पाठ कर सभी के अंदर जोश भरा l औरैया से पधारे युवा कवि गोपाल पाण्डेय ने जोशीले अंदाज में अपनी रचना पढ़ी l

इसके अलावा हर्ष शर्मा, प्रशांत तिवारी, शाश्वत शुक्ला, समीक्षा चौधरी आदि ने कविता पाठ किया l कार्यक्रम में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, दीपक त्रिपाठी, रामकिशोर मिश्रा, के के त्रिपाठी, विपिन अवस्थी, औरैया जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एड., प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, गीतिका तिवारी, अनिल दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौधरी, आलोक तिवारी, रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी, सुनील शुक्ला, संतोष दुबे, राज तिवारी, अनंत प्रकाश अवस्थी, अंकित शुक्ला, सुरेश दीक्षित, राजेश शुक्ला, हरिशंकर दुबे, शरद शुक्ला, अवधेश चतुर्वेदी, कृष्णकांत शुक्ला, उत्कर्ष चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे l

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...