इटावा के शिक्षक भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’ को अखिल भारतीय साहित्य सृजन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया

Share This

 काव्य गरिमा हिंदी साहित्य मंच के तत्वावधान में गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में एक भव्य काव्य गोष्ठी, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन मंच के प्रथम वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. कीर्ति काले और डॉ. ठाकुर सुदेश कुमार रौनिजा के करकमलों द्वारा इटावा के शिक्षक भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’ को अखिल भारतीय साहित्य सृजन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’ उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में जन सहयोगी इंटर कॉलेज में हिंदी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके इस सम्मान पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा इटावा, ‘पहल’ के संरक्षक डॉ. राजीव राज, भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रांतीय मंत्री कवि कमलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गोयल, कॉलेज प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ, नेल्स फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, विश्व हिंदी परिषद के डॉ. नंद किशोर साह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंच की संस्थापिका गरिमा भाटी ‘गौरी’ और मंच की अध्यक्ष डॉ. मीना घुमे ‘निराली’ के सौजन्य से 13 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों – शिक्षा, साहित्य, कला, नृत्य, संगीत, रक्तदान, पत्रकारिता, ज्योतिष, समाजसेवा, कृषि, खेलकूद, मीडिया, दिव्यांग अधिकार, मानव अधिकार, महिला एवं बाल अधिकार आदि में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मनीषियों को अखिल भारतीय सृजन सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम के पहले सत्र की अध्यक्षता जाने-माने गजलकार, दोहा सम्राट एवं आधुनिक कबीर के रूप में प्रसिद्ध डॉ. नरेश शांडिल्य ने की, जबकि दूसरे सत्र की अध्यक्षता जयपुर, राजस्थान के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार और शायर गोविंद भारद्वाज ने की। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. कीर्ति काले और इसरो के डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टिक एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. ठाकुर सुदेश कुमार रौनिजा उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख अतिथियों में ग्रेटर नोएडा के प्रख्यात गीतकार प्रमोद मिश्र ‘निर्मल’, भोपाल, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध गीतकार, शायर एवं लेखक मुकेश ‘कबीर’, पंचकूला, हरियाणा की प्रसिद्ध गीतकार एवं गजलकार डॉ. प्रतिभा ‘माही’ तथा नई दिल्ली की 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. विदुषी शर्मा शामिल थीं।

इस भव्य आयोजन में देश के 12 विभिन्न राज्यों – दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से 100 से अधिक कवि, गीतकार, गजलकार, बाल साहित्य सर्जक, साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार, पत्रकार, वैज्ञानिक और समाजसेवी सम्मिलित हुए और अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए गए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...