सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी, बच्चों के इलाज में हो रही परेशानी

Share This

इटावा। जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में बाल रोग विशेषज्ञों की भारी कमी सामने आ रही है। वर्तमान में सिर्फ दो ही सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं, जबकि बाकी सात सीएचसी में बच्चों का इलाज फिजीशियनों से किया जा रहा है। इस कमी के कारण सर्दी के मौसम में बच्चों के गंभीर बीमार पड़ने पर माता-पिता को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल, आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय या निजी अस्पतालों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ रुपये की भी खपत हो रही है।

जिले में कुल नौ सीएचसी हैं, जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना, महेवा, जसवंतनगर, सैफई, राजपुर, उदी, बसरेहर, सरसईनावर और शहर की मेडिकल केयर यूनिट शामिल हैं। इन सीएचसी में से केवल मेडिकल केयर यूनिट और महेवा सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। शहर की मेडिकल केयर यूनिट में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि भूषण सिंह कटियार और महेवा सीएचसी में डॉ. राघव तैनात हैं, जबकि अन्य सीएचसी में फिजीशियन के माध्यम से बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

मौजूदा समय में सात सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद खाली पड़े हैं। इस कमी से बच्चों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं, खासकर सर्दी के मौसम में जब बच्चों को गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि सात सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों के पद लंबे समय से खाली हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...