वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, इटावा में 55 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य

Share This

 बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (आवासीय परिसर) में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  जे.पी.एस. राठौर ने की। उन्होंने रुद्राक्ष के पौधे में जलार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में प्रकृति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। “धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं” की भावना के अनुरूप पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 से प्रदेश में लगातार वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि जनपद इटावा में आज 55 लाख 18 हजार 600 पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया-2025 की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 7127 एकड़ वनावरण की वृद्धि हुई है और वनावरण प्रतिशत 10.88 से बढ़कर 12.128 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश में ग्रीन कवर बढ़ाने के क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि इटावा प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा है, जो पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियां जीवन देती हैं और वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। पीपल, वटवृक्ष और तुलसी जैसे पौधों को भारतीय परंपरा में पूजनीय माना गया है क्योंकि इनके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी लाभ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग और फोटो अपलोड करना भी आवश्यक है, ताकि अभियान की प्रभावी निगरानी हो सके और इटावा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने कहा कि हरितिमा के क्षेत्र में इटावा का तीसरा स्थान वन विभाग, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद का लक्ष्य लगभग 60 लाख पौधारोपण का है और यह अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। उन्होंने नगर वन की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का आदर्श मॉडल बताया तथा सभी नागरिकों से जल संरक्षण, पौधारोपण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण को केवल एक दिवस का कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...