चोरों ने चटकाये तीन दुकानों के ताले

Share This
भरथना – नगर के बीचोंबीच स्थित प्रमुख बाजार की तीन प्रोविजन स्टोर की दुकानों का रात्रि के अंधेरे में अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोडने की घटना से व्यापारियों में हडकम्प मच गया। जबकि कुछ माह पूर्व ही अज्ञात चोरों द्वारा उक्त दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रूपये का नुकसान किया गया था। पूर्व की चोरी की घटना का खुलासा न होने पर भी पीडित दुकानदारों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का जल्द खुलासा करके अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की पुरजोर माँग की है।
थाना पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीडित दुकानदारों प्रकाश चन्द्र पोरवाल पुत्र तुलसीराम पोरवाल व राकेश पोरवाल पुत्र भगवान दास पोरवाल निवासीगण कल्यान नगर, भरथना व अरूण कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह नि0 नगला पूठ भरथना ने बताया कि हम लोगों की प्रोविजन स्टोर की दुकानें रेलवे फाटक स्थित मुहल्ला मोतीगंज में माहेश्वरी धर्मशाला के बाहर एक-दूसरे से सटी हुई दुकानें संचालित है। रोज की तरह बीती शनिवार की रात्रि करीब 11-12 बजे दुकान बन्द करके घर चले गये थे, किन्तु अगले दिन रविवार को सुबह करीब 9 बजे जब हम लोग दुकान खोलने आये, तो तीनों लोगों की दुकानों के ताले व शटर के कुण्डे टूटे हुए थे। चूंकि हम लोगों की दुकानों में सेण्ट्रल लॉक भी लगे हुए थे। जिन्हें खोलने के प्रयास में अज्ञात चोर असफल रहे। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
पीडित दुकानस्वामी प्रकाश चन्द्र पोरवाल ने बताया कि माह मार्च 2026 में भी उनकी दुकान को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाकर लगभग 8 हजार रूपये के सिक्के, 2 हजार रूपये का सामान सहित कुल 10 हजार रूपये का नुकसान व दुकानस्वामी राकेश पोरवाल ने बताया कि अगस्त, 2025 में भी उनकी दुकान को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाकर करीब 35 हजार रूपया नगदी, 65 हजार रूपया का सामान सहित कुल 1 लाख रूपये का नुकसान किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था, किन्तु चोरी की घटना का खुलासा न होने के परिणामस्वरूप आज पुनः अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के प्रयास की घटना से हम व्यापारी बुरी तरह भयभीत है। पीडित तीनों व्यापारियों ने थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गुहार लगायी है
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...