18 साल पुरानी लूट के मामले में छह दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

Share This

इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम, अशोक कुमार दुबे ने 18 साल पहले हुई लूट के मामले में छह आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी रमेश चंद्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट से संबंधित है।

रमेश चंद्र ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनका ट्रैक्टर 13 नवंबर 2006 को चालक शिवमंगल उर्फ पप्पू लेकर जसवंतनगर क्षेत्र में गया था। 15 नवंबर को जसवंतनगर क्षेत्र के केवाला गांव के पूर्व प्रधान रामौतार ने फोन करके बताया कि ट्रैक्टर की ट्रॉली उनके गांव में खड़ी है। जब रमेश चंद्र ने वहां जाकर देखा, तो वह ट्रॉली उसकी ही थी। बाद में अखबारों में सूचना मिली कि मैनपुरी में एक अज्ञात शव मिला है। शव की शिनाख्त करने पर वह शव उसके चालक शिवमंगल का निकला, जिसे बदमाशों ने लूटकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और छानबीन के दौरान पंकज यादव (बहादुरपुर), अवनीश, कश्मीर (बरुआ किशनी), प्रहलाद उर्फ पप्पू उर्फ दशरथ नगला हिम्मत चौविया, मो. जाकिर (मोहल्ला नवाव कासगंज), और अकील (मक्का कालोनी फिरोजाबाद) के नाम सामने आए। पुलिस ने सभी आरोपियों से लूटी गई सामग्री बरामद की और उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए गए। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को सजा सुनाई, जो 18 साल पुरानी लूट और हत्या के मामले में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...