इटावा सफारी पार्क में ‘केसरी’ नामक पैरालिसिस बीमारी का शिकार 

Share This

उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के इटावा सफारी पार्क में केसरी नामक शेर के बीमार होने से सफारी पार्क प्रशासन चिंतित है. जानकारी के मुताबिक, केसरी की पूंछ में घाव हो गया था. इस कारण उसकी पूंछ काटना पड़ी थी. इसके बाद से शेर के अंदर कई बदलाव आने लगे थे. साथ ही शरीर का पिछला भाग पैरालिसिस का शिकार हो गया।

सफारी पार्क में केसरी नामक शेर बीमार…

इटावा सफारी पार्क सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री ऊ.प्र.अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. यहां पर वर्तमान में 17 छोटे-बड़े शेर मौजूद हैं।

मेहज तीन साल के केसरी के पूंछ में गांठ हो गई थी. वह अपने बाड़े में घूमता था, तो इसकी वजह से उसकी पूंछ में इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगा था. सफारी पार्क में मौजूद डॉक्टर्स की टीम ने पूंछ में बढ़ते इंफेक्शन को देखते हुए उसे काट दिया. इसके बाद से शेर के अंदर कई बदलाव आने लगे.

केसरी की स्थिति बताया जा रहा नाजुक…
इसके बाद शरीर का पिछले भाग में पैरालिसिस हो गया. फिर वह अपने शरीर को घसीटने लगा. धीरे-धीरे केसरी चलने-फिरने में असमर्थ हो गया. अब उसकी स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जा रही है. वर्तमान में वह जिंदगी मौत से जूझ रहा है. इसके बाद से सफारी पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा गया है.

प्रदेश सरकार कर रही है सफारी की अनदेखी- अखिलेश यादव 
पार्क प्रशासन ने विभिन्न जनपदों से जैसे कानपुर, आगरा, मथुरा और बरेली के डॉक्टर्स की टीम बुलाई है. इसके बाद से केसरी का इलाज किया जा रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर लायन सफारी की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
अखिलेश ने हाल ही में किए ट्वीट में कहा गया था कि कूनो के चीते, आरिफ का सारस, इटावा लाइन सफारी के शेरों की अनदेखी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है. इनके शासन में जानवर तक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान में इटावा सफारी में मेल-फीमेल शावक मिलाकर 17 शेर मौजूद हैं. इसके अलावा 3 भालू, 10 लेपर्ड, 128 एंटीलॉप, 108 ब्लैक बग, 10 नील गाय और 12 सांभर रह रहे हैं.

केसरी की हालत में 10 परसेंट का इंप्रूवमेंट- वन अधिकारी निमेष

मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार निमेश ने बताया कि सफारी में 3 साल का शेर केसरी है. उसकी पूंछ में घाव हो गए थे. इस कारण उसकी पूंछ काटनी पड़ी थी. तभी से उसके पिछले पैरों में सेंसेशन नहीं हो रही है.

वह घिसटकर चल रहा है. उसके इलाज के लिए कानपुर जू से स्पेशलिस्ट डॉक्टर, आगरा, मथुरा और आरबीआई बरेली से एक्सपर्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं. उनकी देखरेख में केसरी का इलाज चल रहा है. वर्तमान में उसकी स्थिति में 5 से 10 परसेंट इंप्रूवमेंट दिखाई दे रहा है.

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...