सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे की अध्यक्षता में ‘दिशा’ समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Share This

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक  सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत में सांसद ने मनरेगा, एनआरएलएम दीन दयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना और कृषि विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के संचालन एवं प्रगति की समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपनिदेशक कृषि ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत जांच के बाद भुगतान कराए जाने की जानकारी दी। इस पर सांसद ने निर्देश दिए कि ब्लॉकवार बीज वितरण किया जाए और उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने एडीपीआरओ को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम और जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित टंकियों की ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराई जाए। जल निगम के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जिन सड़कों को जल निगम द्वारा खोदा गया है वे उखड़ी पड़ी हैं, उनकी मरम्मत की स्थिति की सूची दो दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।

लघु सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए सांसद ने कहा कि बनाए जा रहे चेक डैमों की सूची उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि टीबी रोगियों को पोषण किट जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराई जाए। उन्होंने बसरेहर के एमओआईसी विकास सचान द्वारा बाहरी दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर जांच कराने तथा डॉ. श्रीनिवास के स्थानांतरण की भी बात कही। साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए समिति गठित कर सीएचसी स्तर पर लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ताखा ब्लॉक में जर्जर विद्यालय भवन ध्वस्तीकरण के बाद बच्चों के लिए नए भवन का निर्माण तत्काल कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 1484 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।

विधायक भरथना ने चितभवन पुलिया पर लगने वाले जाम की समस्या उठाते हुए वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की। सांसद ने एआरटीओ और खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम बनाकर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मई माह में गेहूं की थ्रेशिंग के दौरान अधिक से अधिक भूसा खरीदकर संग्रहित किया जाए तथा किसानों से गौशालाओं में भूसा दान करने की अपील की जाए। इसके अलावा बाजारों और अस्पतालों के बाहर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सांसद ने सिंचाई विभाग के कार्यों पर असंतोष जताते हुए एक्सईएन राकेश कुमार को नहरों की सफाई के बाद निकली मिट्टी की नीलामी कराने तथा टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरथना क्षेत्र में पाली बंबा के चौड़ीकरण का भी निर्देश दिया और कहा कि दिशा समिति की बैठक नियमित रूप से प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाए।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सांसद को आश्वस्त किया कि जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं से संबंधित सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल कराया जाएगा तथा अधिकारी अपने-अपने विभाग की कमियों में सुधार लाएंगे।

बैठक में विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, सदर विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेई, जसवंतनगर विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव, सांसद प्रतिनिधि गोपाल यादव, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...