रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड में संत विवेकानंद के 250 से अधिक युवा गणितज्ञ हुए सम्मानित

Share This

 संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा 3 से 8 तक के 250 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट गणितीय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच गणित के प्रति रुचि और समझ को विकसित करना था। इस वर्ष आयोजित ओलंपियाड में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) तथा सब-जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5) के लगभग 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संस्था के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ. आनन्द ने पुरस्कार वितरण समारोह में 250 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी में गणित के प्रति गहरी रुचि और प्रतिभा मौजूद है। उन्होंने कहा, “गणित केवल संख्याओं का विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने और समस्याओं को हल करने का एक प्रभावी तरीका है। मुझे प्रसन्नता है कि इतने सारे युवा विद्यार्थी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में गणित और विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।”

संस्था के अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव ने भी विजयी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड के सफल आयोजन में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं में आकांक्षा राजावत, भावना भारद्वाज, शाजिया रहमान, आलोक सक्सेना, पवन झा और शिवाजी पाल सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...