अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

Share This

 जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVAY) की उप-योजना वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना (SPASrC) के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा योजनाओं के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों (NGOs/VOs) से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित अनिवार्य शर्तों एवं पात्रता के आधार पर संस्थाओं का चयन किया जाएगा।

चयन के लिए संस्था का सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 अथवा संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही संस्था का Clinical Establishments Act के तहत पंजीकृत अस्पताल के साथ सहमति पत्र (MoU) होना अनिवार्य होगा। संस्था के पास स्वयं के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता होना चाहिए तथा उसका नीति आयोग के NGO Darpan पोर्टल पर पंजीकरण होना भी जरूरी है।

संस्था का पंजीकरण 1 जुलाई 2022 से पूर्व का होना चाहिए। इसके अतिरिक्त संस्था के पास पैन कार्ड एवं जीएसटी पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रति, पिछले दो वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा विगत तीन वित्तीय वर्षों (2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) के ऑडिटेड लेखा विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

मोतियाबिंद सर्जरी के क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का सिद्ध अनुभव तथा पिछले 12 वर्षों में कम से कम 250 सफल मोतियाबिंद सर्जरी का अनुभव भी आवश्यक है। साथ ही संस्था को ₹100 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र देना होगा कि वह किसी भी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्ट नहीं है। इसके अतिरिक्त संस्था के लेटरहेड पर निर्धारित प्रारूप (Annexure-1 एवं 2) में घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा, जिन्हें कार्यालय से निर्धारित समयावधि में प्राप्त किया जा सकता है।

सर्जरी का संचालन राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम (NPCB) के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप करना अनिवार्य होगा। सर्जरी स्थल तथा सर्जन की शैक्षणिक योग्यता भी NPCB के मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, जिसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा।

निर्धारित समयसीमा अथवा मानकों के अनुरूप कार्य न होने की स्थिति में परियोजना धनराशि का 0.5 प्रतिशत प्रति सप्ताह (अधिकतम 10 प्रतिशत तक) जुर्माना लगाया जा सकता है तथा आवश्यक होने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

इच्छुक संस्थाएं अपने पूर्ण प्रस्ताव समस्त संलग्नकों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित 10 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कलेक्ट्रट इटावा में जमा कर सकती हैं।

संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी 10 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...