ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Share This

 अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टि करने वाले बीएलओ के कार्यों का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर जनपद इटावा के आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि के लिए चयनित किया गया है।

चयनित बीएलओ में विकास खंड जसवंतनगर की ग्राम पंचायत बाउथ के बीएलओ योगेन्द्र सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिन्हें 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत अधियापुर के सत्य प्रकाश को द्वितीय स्थान के लिए 8,000 रुपये तथा विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत जैतपुर की बीएलओ स्वाती शर्मा को तृतीय स्थान के लिए 6,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार के रूप में महेवा की ग्राम पंचायत अहेरीपुर के विकास द्विवेदी, जसवंतनगर की ग्राम पंचायत मलाजनी के सर्वेश कुमार, ग्राम पंचायत धरवार के अनूप सिंह, ग्राम पंचायत तिजौरा के हरगोविंद तथा महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कला के रणवीर सिंह को 3,000-3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आयोग द्वारा धनराशि आवंटित कर दी गई है और शीघ्र ही चयनित सभी बीएलओ के बैंक खातों में उनके नाम के समक्ष निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बीएलओ को निर्वाचन संबंधी कार्यों में और अधिक उत्साह व प्रेरणा मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...