अखिलेश यादव ने चौरीचौरा में अमर शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

Share This

अखिलेश यादव ने पीडीए रथयात्रा के दौरान चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही गांव में अमर शहीद बाबा बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजनकर्ता अजय कुमार सिंह टप्पू का धन्यवाद किया।

देवकही में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने बताया कि रथयात्रा के दौरान गोरखपुर और चौरीचौरा में भारी जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और चुनाव केवल सीटें जीतने का नहीं बल्कि प्रदेश और जनता के भविष्य तथा लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

यादव ने भाजपा सरकार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बात के बावजूद मतदाता सूची भी ठीक से तैयार नहीं हो पा रही है। उन्होंने चौरीचौरा के क्रांतिकारी इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अमर शहीद बाबा बंधू सिंह सहित सभी क्रांतिकारियों और पीडीए समाज के शहीद नायकों को सम्मान मिलना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। गोरखपुर एमएस और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और गरीबों को बिना किसी कार्ड के मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने एंबुलेंस सेवा, पुलिस 100 व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी प्रकाश डाला।

किसानों और गन्ना उत्पादकों के मुद्दे पर यादव ने कहा कि उन्हें उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नई चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी, जहाँ इथेनॉल सहित अन्य उत्पादों का निर्माण होगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने टैबलेट और तकनीकी सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लैपटॉप वितरण और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिली थी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विकास योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मेट्रो चलाने का वादा किया था, पर बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...