मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित गोमती उत्सव-2026 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को ‘गोमती गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती नदी लखनऊ की आत्मा है और इस क्षेत्र में इसे आदि गंगा के रूप में मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दुनिया में जितनी भी सभ्यताएं और संस्कृतियां विकसित हुई हैं, उनका विकास किसी न किसी नदी के तट पर हुआ है।
