उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुन्दर मॉडल तथा नवीन विज्ञान प्रयोग प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और समस्या-समाधान की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच की सराहना की गई। प्रमाण-पत्र एवं पदक पाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

वहीं 20वीं नेशनल इण्टर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए आयोजित डिस्ट्रिक्ट मीट में संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल भर्थना के छात्र आदित्य कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता 23 अक्टूबर 2026 को मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आदित्य कुमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था निदेशक अंकित यादव, प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह व खेल प्रशिक्षक कोच फरहान अजीज ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...