विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियां तेज भाजपा जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

Share This

इटावा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को इटावा के नुमाइश पंडाल में आयोजित होने जा रही “विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा” को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने की, जिसमें जिला पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसहभागिता तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए स्वागत, बैठक व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल नुमाइश पंडाल की व्यवस्थाओं, सेवा ज्योति यात्रा के मार्ग, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव रखे और विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति से अवगत कराया। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समन्वय और सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...