विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: 17 सितंबर से इटावा में EVM-VVPAT की FLC शुरू

Share This

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 3390 बैलेट यूनिट, 2163 कंट्रोल यूनिट तथा 2186 वीवीपैट उपलब्ध हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में इनमें से 2016 बैलेट यूनिट, 2016 कंट्रोल यूनिट एवं 2016 वीवीपैट की एफएलसी कराई जाएगी। यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होकर लगभग 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है। एफएलसी का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी का कार्य बेल कंपनी द्वारा नामित छह इंजीनियरों की टीम करेगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, इटावा को एफएलसी सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति निर्धारित पंजिका एनेक्सचर-4 में दर्ज की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, कैमरा, स्पाई पेन, स्मार्ट ग्लासेज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एफएलसी हॉल में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एफएलसी हॉल और परिसर में धूम्रपान पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल की ओर से प्रतिदिन केवल एक प्रतिनिधि को एफएलसी हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी।

एफएलसी के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रतिशत के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। मशीनों का चयन रेंडम आधार पर किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों के रेंडम चयन एवं चिन्हांकन की प्रक्रिया देखने का अवसर मिलेगा। इच्छुक प्रतिनिधि स्वयं भी मॉक पोल में भाग ले सकेंगे।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक प्रतिशत मशीनों में 1200 वोट, दो प्रतिशत मशीनों में 1000 वोट तथा दो प्रतिशत मशीनों में 500 वोट डालकर मॉक पोल कराया जाएगा। मॉक पोल की प्रक्रिया के संबंध में राजनीतिक दलों से एनेक्सचर-8, 9 एवं 10 में निर्धारित प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

एफएलसी में सही पाई जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट पर हरे रंग का स्टीकर, जबकि एफएलसी में अस्वीकृत मशीनों पर लाल रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। एफएलसी में ओके पाई गई कंट्रोल यूनिट पर पिंक पेपर सील लगाई जाएगी। इस सील पर एफएलसी इंजीनियर, एफएलसी सुपरवाइजर तथा उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी प्रक्रिया में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित भाजपा से कृपा नारायण तिवारी एवं संजीव भदौरिया, कांग्रेस से आशुतोष दीक्षित एवं वाचस्पति द्विवेदी, समाजवादी पार्टी से उदयभान सिंह यादव, आम आदमी पार्टी से इकरार अहमद, बसपा से राघवेंद्र अवस्थी एवं हरिओम शाक्य, अपना दल से डॉ. हरिशंकर पटेल एवं मुकेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...