भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बुजुर्ग अधिवक्ताओं को कम से कम 10 हजार रूपया पेंशन व युवा अधिवक्ताओं को पाँच वर्ष तक गुजारा भत्ता के रूप में 10 हजार रूपया मासिक अधिवक्ता कल्याण निधि में जमा कराने सहित पाँच सूत्रीय माँग पत्र अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी भरथना को सौंपा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पत्र सौंपते हुए बार एसोसियेशन भरथना के अधिवक्ताओं ने बताया कि उनके द्वारा अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए 5 सूत्रीय माँग पत्र उपजिलाधिकारी काव्या सी को सौंपा गया है। जिनमें बुजुर्ग अधिवक्ताओं को कम से कम 10 हजार रूपया पेंशन व युवा अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक 10 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता, उच्च न्यायालय व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओं के अधिकारों पर आये दिन अंकुश लगाने वाले नियमों, अधिवक्ताओं पर हमले/हत्याओं पर रोक लगाने हेतु प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, कैशलैस इलाज की घोषणा करने आदि प्रमुख मांगें हैं। माँग पत्र सौंपने के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पाण्डेय, महामंत्री राकेश सिंह चौहान, सुबोध यादव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, महावीर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश राजा, कृष्णकान्त श्रीवास्तव, भूपेंद्र यादव, सत्यभान दोहरे, सुरेश चंद्र यादव, रामस्वरूप यादव, राघवेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र वर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
