इटावा में रातभर चला गश्त एवं गाड़ाबंदी अभियान, SSP ने खुद किया पिकेट का निरीक्षण

Share This

 जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से इटावा पुलिस द्वारा रात के समय विशेष गाड़ाबंदी एवं गश्त मिलान अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रात्रि पिकेट एवं गश्ती दलों की सक्रियता की जांच की गई।

पुलिस के अनुसार यह अभियान रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी एवं थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि पिकेट की स्थिति तथा विभिन्न गश्ती दलों के बीच गश्त मिलान की जांच की।

SSP ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण करते हुए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया गया।

इटावा पुलिस का कहना है कि रात्रि के समय इस तरह के चेकिंग एवं गश्त अभियानों का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...