ताखा में 55 लाख का मॉडल पार्क बना बदहाली का शिकार: झाड़ियों और गंदगी में तब्दील टहलने लायक भी नहीं बचा

Share This

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ, सुंदर और मनोरंजनयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ताखा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताखा के ग्राम नगला ढकाऊ में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित मॉडल पार्क आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब यह ग्रामीणों के लिए टहलने योग्य भी नहीं रह गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस उद्देश्य से पार्क का निर्माण कराया गया था, वर्तमान स्थिति उससे बिल्कुल विपरीत है। पार्क परिसर में चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि पार्क में सुरक्षा और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

मॉडल पार्क की इस दयनीय स्थिति को लेकर श्री राजाराम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पार्क के निर्माण पर लगभग 43 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जबकि एक वर्ष पूर्व इसके सौंदर्यीकरण और साज-सज्जा के लिए 12 लाख रुपये का टेंडर भी कराया गया था। इसके बावजूद पार्क की हालत लगातार खराब होती जा रही है।

दीपक यादव ने मांग की है कि पार्क की तत्काल सफाई कराकर झाड़ियों और खरपतवार को हटाया जाए, ताकि ग्रामीण यहां सुबह-शाम टहल सकें। साथ ही जर्जर हिस्सों की मरम्मत, रंग-रोगन, नए पौधों का रोपण तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पार्क का रखरखाव और सुंदरीकरण नहीं कराया गया तो शासन द्वारा कराए गए इस विकास कार्य का उद्देश्य समाप्त हो जाएगा और सरकारी धन की बर्बादी साबित होगी।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ताखा प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। पंचायत सचिव से वार्ता कर पार्क में मौजूद सभी कमियों को शीघ्र दूर कराया जाएगा तथा सफाई एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...