वाराणसी से बड़नगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का ऊसराहार में भव्य स्वागत

Share This

ऊसराहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुजरात के बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का इटावा जनपद में प्रवेश होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एक माह तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद को बढ़ावा देना है। यात्रा के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर चौपाल, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

करीब 50 बाइकों पर सवार 100 यात्रियों का दल जैसे ही किशनी-बिधूना मार्ग स्थित पुरैला के निकट राधाकृष्णा एकेडमी पहुंचा, वहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य तथा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यात्रा प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य ने अपने सहयोगियों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच यात्रा दल का अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के अगले चरण में दल किसान मजदूर माध्यमिक विद्यालय, झूसी पहुंचा, जहां विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों ने छात्रों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों से समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इसके बाद यात्रा दल भरतपुर खुर्द पहुंचा, जहां पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत सहित अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा के उद्देश्य और संदेश को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।

ऊसराहार स्थित आर.के. फार्म हाउस में यात्रा दल के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने सभी यात्रियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर स्वागत किया। इस आत्मीयता और सम्मान से यात्रा दल के सदस्य भी भावुक नजर आए। भोजन के उपरांत सभी यात्री शनि मंदिर मुर्चा परिसर पहुंचे, जहां यात्रा प्रभारी दिव्यांश प्रताप सिंह, कुलदीप पटेल और स्थानीय टीम के सदस्यों ने पौधरोपण किया। साथ ही मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छता, पर्यावरण संवर्धन और राष्ट्रहित के संदेश को पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इटावा की धरती पर इस यात्रा का आगमन जनपद के लिए गौरव का विषय है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे दिव्यांश प्रताप सिंह ने बताया कि वाराणसी से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली बड़नगर तक जाने वाली यह यात्रा पूरे एक माह तक चलेगी। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ना, गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता और भाजपा संगठन से मिले स्नेह और सहयोग ने यात्रा दल को नई ऊर्जा प्रदान की है।

इस अवसर पर यश बर्धन चौधरी, अशोक चौबे, प्रीति दुबे, राजकमल यादव, अरविंद गुप्ता, राहुल राज वर्मा, अनिल कौशल, सुरेंद्र सिसोदिया, अनुज गुप्ता, सर्वेश राजावत, विमलेश शर्मा, जितेंद्र पाल धनगर, शिवम दुबे, आरिफ खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...