यूपीयूएमएस सैफई में अत्याधुनिक ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का शुभारंभ, नवजात शिशुओं को मिलेगा बेहतर पोषण

Share This

 नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के बाल रोग विभाग में स्थापित अत्याधुनिक ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह एवं डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनीबा अलीम ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार की उपस्थिति में ह्यूमन मिल्क बैंक के प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मिल्क बैंक विशेष रूप से समय से पूर्व जन्मे (प्रीमैच्योर), कम वजन वाले तथा किसी कारणवश मातृ दुग्ध से वंचित नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी और जीवनदायी साबित होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, ह्यूमन मिल्क बैंक के माध्यम से जरूरतमंद नवजातों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया से संरक्षित मातृ दुग्ध उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा और विभिन्न स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिलेगी।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि यूपीयूएमएस सैफई लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। ह्यूमन मिल्क बैंक की स्थापना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा नवजात शिशुओं के समुचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विश्वविद्यालय की इस अभिनव पहल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा न केवल नवजात शिशुओं के जीवन को सुरक्षित बनाने में सहायक होगी, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...