मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड बसरेहर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Share This

 मुख्य विकास अधिकारी ने 30 जुलाई 2026 को विकास खण्ड बसरेहर का व्यापक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत बहादुरपुर लुहिया स्थित गौशाला, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय, लाइब्रेरी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

ग्राम पंचायत बहादुरपुर लुहिया स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान संरक्षित 153 गोवंशों की देखभाल एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट इकाई के नियमित संचालन तथा वृक्षारोपण के संरक्षण में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंशों के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा, दाना, स्वच्छ पेयजल एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, सेवा पुस्तिकाओं एवं वित्तीय अभिलेखों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन कराने, एकीकृत उपस्थिति पंजिका पर नियमित हस्ताक्षर सुनिश्चित करने तथा लंबित भुगतानों एवं पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का शीघ्र हस्तांतरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय के निरीक्षण में कार्यालय परिसर के समीप जलभराव एवं गंदगी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नालियों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

विकास खण्ड परिसर स्थित लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्राओं से मुख्य विकास अधिकारी ने संवाद किया और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध पुस्तकों एवं अन्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को निरंतर अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा के दौरान निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों को शीघ्र सक्रिय करने तथा समूहों की आजीविका गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और इनके माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...