ग्राम पंचायत बढ़पुरा की गौशाला का निरीक्षण, गोवंश संरक्षण एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

Share This

मुख्य विकास अधिकारी इटावा ने 29 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत बढ़पुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां गोवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जाए तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हर समय सुनिश्चित रहे। इसके साथ ही पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गौशाला को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नेपियर घास का पुनः रोपण कराने तथा घन जीवामृत (वर्मी कम्पोस्ट) इकाई की स्थापना करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त परिसर में किए गए वृक्षारोपण के संरक्षण और देखरेख को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गोवंशों का बेहतर संरक्षण एवं सतत प्रबंधन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर निगरानी रखने को कहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...