जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन ध्वस्तीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा, सपा नेता बोले- “सरकार नक्शा पास कराए”

Share This

  रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फरहान शकील के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने इटावा कलेक्ट्रेट पहुंचकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से की गई थी। विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं और यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित प्रतीत होती है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा संस्थान के हितों और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के 38 भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं हैं तो सरकार को उनके नक्शे पास कराने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल भवनों का नहीं बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य का प्रश्न है।

फरहान शकील ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार के दौरान शिक्षा के विकास के लिए अनेक विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यक सभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर विश्वविद्यालय और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...