बारिश के कारण भरभराकर गिरा कच्चा मकान

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिनों हुई झमाझम बारिश में हलवाईगीरी का कार्य करने वाले एक मजदूर के कच्चे मकान का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया तथा शेष आधा हिस्सा रात्रि के दौरान गिर गया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर बना हुआ है। पीडित ने स्थानीय प्रशासन से दैवीय आपदा के अन्तर्गत मुआवजा दिलाये जाने की माँग की है।

रविवार की सांय हुई झमाझम बारिश के कारण कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना निवासी गृहस्वामी आकाश सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शादी-विवाह आदि उत्सवों में हलवाई के साथ हलवाईगीरी की मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आर्थिक स्थिति सही न होने के चलते वह कच्चे मकान मेें परिवार सहित रहता है। बीते दिनों से रूक-रूक कर हुई कई बार बारिश के बाद निकली धूप से कच्चे मकान की छतों में दरार आ गयी थी, इसी दौरान रविवार की सांय हुई झमाझम बारिश के समय बरसात के भय के कारण परिवार घर के बाहर था, इसी बीच मकान का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया तथा शेष आधा हिस्सा रात्रि के दौरान गिर गया। जिससे उसकी गृहस्थी का भी सामान नष्ट हो गया है। घटना की सूचना पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के निर्देश पर उनके पुत्र सार्थक यादव छोटू ने घटनास्थल पर पहुँच खाद्यान्न व नगद सहयोग कर पीडित का नाम प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत दर्ज करवाकर आवास दिलाये जाने का आश्वासन दिया। पीडित ने शासन-प्रशासन से दैवीय आपदा के अन्तर्गत मुआवजा दिलाये जाने की गुहार लगायी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...