वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
थाना चौबिया पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर निगरानी एवं गश्त अभियान जारी रहेंगे।
