सावन मेला: हजारी महादेव मंदिर में डाक कांवड़ियों को बिना रुके सीधे मंदिर पहुंचने के लिए अलग रास्ता होगा

Share This

 पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही प्रसिद्ध हजारी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीएम ताखा विजय प्रकाश मिश्रा, एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य तथा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए मेला कमेटी एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सावन मेले के दौरान डाक कांवड़ियों और सामान्य कांवड़ियों के लिए मंदिर की उत्तर दिशा से अलग प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के सीधे मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें। वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सामने बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग रखे जाएंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को दूसरे गेट से बाहर निकाला जाएगा, जिससे मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है। इससे पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश मेला कमेटी को दे दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मंदिर मार्गों के किनारे फैले कंटीले बबूल के पेड़ों की छंटाई भी कराई जा रही है।

एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े और चार पहिया वाहनों को मंदिर क्षेत्र से काफी पहले बैरियर लगाकर रोक दिया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य ने दोपहिया वाहनों के लिए मंदिर पहुंचने से पहले ही पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग ऐसी जगह बनाई जाए जहां भीड़ एकत्र होने की संभावना कम हो।

मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दुकानदारों को सड़कों पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर और सड़क से पीछे लगाई जाएंगी ताकि आवागमन प्रभावित न हो।

प्रशासन ने मेला कमेटी को मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गंदगी रोकने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की जाएगी।

एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और जहां कहीं भी सड़क संबंधी समस्याएं या गड्ढे हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान हजारी महादेव मंदिर के महंत सियाराम दास जी महाराज तथा मेला कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष सावन मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...