चाय की दुकान में धमाके के साथ फटा सिलेण्डर

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड पर सोमवार की सुबह मुहल्लेवासियों व राहगीरों में उस समय दहशत के साथ हडकम्प मच गया। जब एक चाय की दुकान में रखे दो गैस सिलेण्डरों में आग लग गयी। तेज धमाकेदार आवाज के साथ फटे सिलेण्डर की आग से इतना अधिक विकराल रूप धारण कर लिया, कि दुकान में रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची दमकल से कडी मशक्कत के बीच दीवार तोडकर करीब एक घण्टे में भीषण अग्निकाण्ड की घटना पर काबू पाया। हालांकि उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

नगर के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के सामने शंकर टी स्टाल (नकली घोडा चाय) के नाम से एक दुकान संचालित है। सोमवार की सुबह दुकानदार शिवराम सिंह रोज की भांँति अपना कार्य कर रहा था, इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते अचानक अन्दर रखे दो सिलेण्डरों में आग लग गयी। सिलेण्डरों की आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया, कि तेज धंुआ के साथ उठी लपटों ने दुकान के अन्दर रखा समस्त सामान अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया और दुकान भी जल गयी। पीडित दुकानदार ने बताया कि उक्त सिलेण्डरों में एक भरा तथा एक खाली था। जबकि आग के कारण का पता नहीं लग सका। तेज धमाकेदार आवाज के साथ फटे सिलेण्डरों की आवाज से राहगीरों सहित आसपास के मुहल्लेवासियों व दुकानदारों में हडकम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंँचे दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बीच दीवार तोडकर बमुश्किल करीब एक घण्टे में धधकती भीषण आग पर काबू पाया। पीडित ने बताया कि उक्त अग्निकाण्ड की घटना से उसका अनुमानित एक-सवा लाख रूपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...