।यूपीयूएमएस सैफई में ‘प्लास्टिक सर्जरी दिवस’ पर राष्ट्रीय स्तर की सीएमई आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार के अनुभव

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग द्वारा क्रेनियोसिनोस्टोसिस: सिद्धांत, नैदानिक मूल्यांकन एवं उपचार विषय पर राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों को इस जटिल जन्मजात विकार के आधुनिक निदान एवं उपचार पद्धतियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन यूपीयूएमएस के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सतत चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की आधारशिला है। चिकित्सा विज्ञान में निरंतर हो रहे नवाचारों और तकनीकी प्रगति के अनुरूप चिकित्सकों का अद्यतन रहना आवश्यक है, ताकि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

कुलपति ने विभाग की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अनुसंधान, नवाचार और बहुविषयक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यूपीयूएमएस की निरंतर प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रो-वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) रामाकांत यादव, डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंहचिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

सीएमई के दौरान एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने क्रेनियोसिनोस्टोसिस की आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, निदान प्रक्रिया और उपचार संबंधी नवीनतम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने इस जटिल विकार के सफल प्रबंधन में बहु-विषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

वहीं प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल सक्सेना ने यूपीयूएमएस सैफई में उपलब्ध उन्नत प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण सर्जरी सेवाओं, विभाग की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सीएमई कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से समृद्ध किया और प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...