एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज, बकेवर में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Share This

 भारतीय जनता पार्टी के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशीडॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के समर्थन में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में भर्थना विधानसभा क्षेत्र के बकेवर स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में विधानसभा के सभी छह मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, भाजपा की नीतियों तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।

अन्नू गुप्ता ने कहा कि डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह शिक्षाविद एवं समाजसेवी के रूप में लंबे समय से समाज की सेवा कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विकास और शिक्षित युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए उनका अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से मतपत्र पर क्रमांक-1 के सामने मतदान कर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचने का संकल्प लिया। बैठक का समापन मजबूत संगठन, सशक्त नेतृत्व और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...