।सच्चे भ्रातृ प्रेम की मिसाल हैं राम-लक्ष्मण

Share This

ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के पुरैला गांव में आयोजित रामकथा के अंतिम दिवस “राम विलाप” प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के बीच अटूट प्रेम का मार्मिक वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित भक्तों की आंखें नम हो गईं।

व्यास पीठ से कथा का रसपान कराते हुए अमित कुमार  महाराज ने कहा कि आज के समय में जहां संपत्ति और स्वार्थ के कारण भाई-भाई में विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का प्रेम समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का विलाप यह संदेश देता है कि संसार में हर वस्तु दोबारा मिल सकती है, लेकिन सच्चा भाई दोबारा नहीं मिलता।

कथा के दौरान उन्होंने वह प्रसंग सुनाया जब युद्धभूमि में लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े थे और भगवान राम व्याकुल होकर विलाप करते हुए कहते हैं—
“निज जननी के एक कुमारा, तात तासु तुम्ह प्रान अधारा।”
अर्थात हे तात! तुम अपनी माता के इकलौते पुत्र और उनके प्राणों के आधार हो, मैं अयोध्या लौटकर उन्हें क्या उत्तर दूंगा। इस भावपूर्ण प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।

कथा में लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी द्वारा द्रोणागिरी पर्वत लाने, राम-रावण युद्ध तथा भगवान राम की विजय से लेकर राम राज्याभिषेक तक का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा का समापन आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर लालजी राठौर, सतीश दुबे, राधामोहन, राजू, अभिषेक, घनश्याम, कमल ठाकुर, दलवीर सिंह, हरिओम दुबे, कुंवर सिंह, ब्रजेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...