विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

Share This

इटावा। जनपद में विकास कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 05 जून 2026 को समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री कोमल पुनिया, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायत व्यवस्था, पशुपालन एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं के प्रभावी संचालन और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...