आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार लाने के निर्देश

Share This

इटावा, 26 मई 2026। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग, शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता तथा विभागवार प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद का कुल औसत प्रदर्शन प्रतिशत वर्तमान में 57 प्रतिशत है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो इटावा जनपद प्रदेश के बॉटम टेन जिलों में शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आईजीआरएस की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा पिछले तीन माह से जनपद की रैंकिंग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दो पंक्तियों में जवाब देकर शिकायतों को बंद करने की प्रवृत्ति से बचना होगा और शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं का स्पष्ट एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद को मात्र 15 अंक प्राप्त हो रहे हैं और माह समाप्त होने में केवल पांच दिन शेष हैं, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

बैठक में विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक होने तथा लगभग 60 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिए जाने पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। एडीएम ने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही होती है और सरकारी सेवक होने के नाते अधिकारियों का दायित्व है कि वे शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करें।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग की 16 शिकायतों में से 10 में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, जिसे गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं समाज कल्याण विभाग में लगभग 70 प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शिकायतों के समाधान के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करना भी आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल का अवलोकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों में वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वहां की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनपद की रैंकिंग में और गिरावट आती है तो यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति होगी। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी और मेहनत के साथ कार्य कर जनपद की रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, एआरटीओ प्रदीप देशमणि, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, समस्त खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...