भरथना तहसील क्षेत्र में गेहूं की खड़ी पकी फसल में लगी आग

Share This
मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम रपटपुर में एक कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज गर्म हवाओं के चलते आग आसपास के गेहूं की खड़ी पकी फसल में फैल गई और कुछ ही समय में आधा दर्जन गांवों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को अपने आगोश में समेटे लिया। गेहूं की फसल में भीषण आग की लपटें देख किसानों में बुरी तरह हाहाकार मच गया और ग्रामीण अपने निजी संसाधनों के साथ आग बुझाने घटनास्थल अपने अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। भीषण अग्निकांड की खबर से पूरे जनपद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जिस पर जनपद भर की दमकल मशीनें घटनास्थल पर पहुंच गई और करीब 4 से 5 घंटे तक धधकती भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक किसान की हजारों बीघा गेहूं की फसल भीषण आग में जलकर स्वाह हो गई।
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब रपटपुर गांव में कूड़े के ढेर में आग लगी और गर्म तेज हवा फैलते हुए ग्राम नगला भोज, नगला अंते, नगला मुकुटपुरा, नगला सरस्वती और ग्राम सालिमपुर सहित आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेतों तक पहुंच गई। खेतों में आग लगते ही किसानों में हाहाकार के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे अपने निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।
सूचना मिलते ही भरथना फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तेज गर्म हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख तहसील ताखा से एक और इटावा से दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने में जुट गई, कुल चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 घंटे में आग पर काबू पाया। भीषण आग की चपेट में नगला अंते के किसान जयवीर का मकान भी आ गया, जहां कमरे में रखा भूसा और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। जब तक दमकल टीम आग पर काबू पाती, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस दौरान ग्राम निवासी ट्रैक्टर चालक विमलेश ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर चलाकर आग के बीच पहुंचकर बुझाने में मदद की। हालांकि ट्रेक्टर चालक विमलेश आग बुझाने के दौरान मामूली रूप से झुलस भी गए, लेकिन समय रहते बाहर निकल आए। उनके साहस को देखते हुए तहसीलदार दिलीप कुमार और थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने प्रोत्साहन राशि देकर विमलेश को सम्मानित किया।
आग से कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। सालिमपुर के प्रधान इंद्रपाल की 28 बीघा में से 14 बीघा फसल जल गई। वहीं सुरेश की 8 बीघा, सुरेंद्र पाल की 5 बीघा, सुरेश चंद्र की 6 बीघा, रमेश की 5 बीघा, उमेश की 5 बीघा, जगदीश की 8 बीघा, जवाहर सिंह की 6 बीघा और रवींद्र की 7 बीघा गेहूं की फसलें भी जलकर राख हो गईं। नगला मुकुटपुरा और नगला अंते के कई अन्य किसानों की गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य और प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और व्यवस्था में जुट गए। वहीं राजस्व विभाग की टीमें किसानों के नुकसान का आंकलन करने में जुट गईं। अग्निकांड के दौरान अधिकारियों ने स्वयं खेतों में पहुंचकर गेहूं के गट्ठों को बचाने में मदद की।
उपजिलाधिकारी काव्या सी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति अब सामान्य है। प्रभावित किसानों के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है, जिसके बाद मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

 

 

No comments yet

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Table of contents [hide]

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...