जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share This

नगर के पक्का तालाब स्थित श्री जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आरोग्य भारती इटावा के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक सरिता भदौरिया के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण और उनका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में आरोग्य भारती के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...