एसएसपी के निर्देशन में इटावा पुलिस का सघन अभियान, वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Share This

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में जिले के सभी थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही जनपद के सभी थानों द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त भी की गई। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गई।

वहीं कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, कानून व्यवस्था तथा जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।

लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना को देखते हुए कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ भी विशेष बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

इधर थाना सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी के वाहनों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। साथ ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डीसीएम चोरी की घटना का भी सफल अनावरण किया गया, जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...