गौ संरक्षण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, गौशालाओं में हरे चारे व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के निर्देश

Share This

जनपद में गौ संरक्षण व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं, पशुओं के चारे, पेयजल तथा देखभाल से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर हरे चारे की बुवाई कराई जाए तथा सभी गौशालाओं में हरा चारा अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्थिति में पशुओं को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से चरागाह के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाए, जिससे वहां हरे चारे की बुवाई कर गौशालाओं के लिए चारे की स्थायी व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशाला में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त भूसा, पशुओं के लिए छाया तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

उन्होंने भूसादान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में भूसे की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी गौशालाओं को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गौशालाओं में गायों को भूसा पानी के साथ मिलाकर ही दिया जाए तथा कैटल कैचर समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जो केयर टेकर अपने कार्यों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया जाए। इसके अतिरिक्त सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...